बॉलीवुड

बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस निम्मी का 87 साल की उम्र में हुआ निधन, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

निम्मी का असली नाम नवाब बनो था जबकि कहा जाता है कि ये नाम उन्हें बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर ने दिया था.

बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस निम्मी का 87 साल की उम्र में हुआ निधन, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार
एक्ट्रेस निम्मी (Image credit: twitter)

बीते दौर की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी (Nimmi) उर्फ़ नवाब बनो (Nawab Banoo) का निधन हो गया है. बुधवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार चल रही थी और हृदयगति रुक जाने के कारण आज उनका निधन हो गया. निम्मी ने सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब अंतिम सांस ली. उन्होंने ने 18 मार्च को ही अपना 87वां जन्मदिन मनाया था. निम्मी का असली नाम नवाब बनो था. बताया जाता है कि उन्हें निम्मी नाम बॉलीवुड के शो मैन राजकपूर ने दिया था.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक निम्मी का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. हालांकि कोरोना वायरस के चलते उनकी बॉडी को अभी उनके घर पर नहीं लाया गया है. इसके साथ ही उनके अंतिम संस्कार में कितने लोग जमा होंगे इन सब बातों का फैसला भी आज रात किया जाएगा.

निम्मी ने आन, मेरे महबूब, सजा, लव एंड गॉड, उरन खटोला, कुंदन, भाई भाई और पूजा के फूल जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया था. इसके साथ ही उन्होंने राजकपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया था.  निम्मी ने नामी स्क्रीन राइटर अली रजा से शादी रचाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).