Dharmendra Dies: मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन; अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचे; VIDEO

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म शोले के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी

(Photo Credits FIle)

Dharmendra Dies:  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म शोले के मशहूर कलाकार धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 वर्ष की आयु में उन्होंने सोमवार को  अंतिम सांस ली. लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था. इलाज के लिए उन्हें ब्रिच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. जहां से उन्हें डिस्चार्ज होने के बाद उनका इलाज फिल्हला घर पर ही चल रहा था. इस बीच धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई. अंतिम विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गज कलाकार विले पार्ले श्मशान  भूमि पहुंच चुके हैं.

घर पर धर्मेंद्र का चल रह था इलाज

दरअसल अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी हालत में हल्का सुधार हुआ और उन्हें घर ले जाया गया, ताकि परिवार के बीच उनका इलाज किया जा सके, धर्मेंद्र के घर पर उनकी देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर होता गया. यह भी पढ़े:  Dharmendra Passes Away: फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 वर्ष की उम्र में बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन

धर्मेंद्र कई बीमारियों से थे पीड़ित

धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई के अलावा कई अन्य उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं. अस्पताल और घर में लगातार उपचार और निगरानी के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी रही. उनके परिवार के सदस्य लगातार उनकी देखभाल में जुटे रहे. धर्मेंद्र के घर पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध हो सके. उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट लेते रहे. सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा जैसी कई हस्तियों ने अस्पताल और घर पर जाकर धर्मेंद्र से हालचाल लिया था. उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

1960 में इस फिल्म से थी कि करियर की शुरुआत

धर्मेंद्र का करियर हिंदी सिनेमा में लगभग छह दशकों का रहा है. उन्हें बॉलीवुड का 'ही-मैन' कहा जाता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'शोला और शबनम', 'अनपढ़', 'बंदिनी', 'पूजा के फूल', 'हकीकत', 'फूल और पत्थर', 'अनुपमा', 'खामोशी', 'प्यार ही प्यार', 'तुम हसीन मैं जवां', 'सीता और गीता', 'यादों की बारात' और 'शोले' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया.

करियर में कई पुरस्कार भी जीते

धर्मेंद्र ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते.  साल 2012 में उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किए। उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की.उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड