फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के नए गाने 'लाज शर्म' में काफी परेशान नजर आ रही हैं करीना, देखें वीडियो
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस गाने का नाम है 'लाज शर्म'. यह गाना हर उस दुल्हन की कहानी बयां करता है जो अपनी शादी की तैयारियों और शॉपिंग से परेशान हो जाती है
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस गाने का नाम है 'लाज शर्म'. यह गाना हर उस दुल्हन की कहानी बयां करता है जो अपनी शादी की तैयारियों और शॉपिंग से परेशान हो जाती है. इस गाने में देखा जा सकता है कि करीना कपूर और सुमीत व्यास की शादी की तैयारियां चल रही हैं पर करीना बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रही हैं. अपनी शादी की शॉपिंग करते वक्त वह काफी परेशान लग रही हैं. गाने के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि कालिंदी (करीना) अपनी शादी की तैयारियों को छोड़ अपनी लाइफ एन्जॉय करना चाहती हैं.
इस गाने को दिव्या कुमार और जसलीन रॉयल ने गाया है. गाने के बोल व्हाइट नॉइज़ ने लिखें हैं और म्यूजिक भी व्हाइट नॉइज़ ने ही दिया है. इससे पहले फिल्म के तीन और गाने रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. साथ ही 'वीरे दी वेडिंग' के ट्रेलर ने भी सभी को काफी प्रभावित किया है. लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है.
आपको बता दें कि यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो अपनी लाइफ खुलकर एन्जॉय करना चाहती हैं. वे अपने आपको किसी भी प्रकार के बंधन में बंधने नहीं देना चाहती हैं. करीना कपूर और सुमीत व्यास के अलावा इस फिल्म में सोनम कपूर,स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका में हैं. एकता कपूर और रिया कपूर इस फिल्म की निर्माता है. शशांक घोष ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2018 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

