फिल्म 'कलंक' के सेट पर बुरी तरह जख्मी हुए वरुण धवन, देखें तस्वीर

वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त है. इसी बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म के सेट पर वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माते हुए उन्हें यह चोट आई है.

वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त है. इसी बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म के सेट पर वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माते हुए उन्हें यह चोट आई है. एक लीडिंग डेली की खबर के मुताबिक, "इस दृश्य में वरुण को एक दरवाजा उठाकर अपने कोएक्टर पर फेंकना था. वह ठीक तरीके से दरवाजा नहीं उठा पाए और इस वजह से उन्हें बांह पर गहरी चोट आई. उसी वक्त उनको मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया. हालांकि, वरुण शूटिंग से एक लंबा ब्रेक नहीं लेंगे क्योंकि निर्देशक अभिषेक वर्मन  जल्द से जल्द फिल्म के इस शेड्यूल को खत्म करना चाहते हैं."

वरुन धवन ने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की है. तस्वीर देखकर ही लग रहा है कि उन्हें काफी चोट आई है. वरुण ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, "शुरू तूने किया, खत्म मैं करूंगा."

यह भी पढ़ें:- 'कलंक' को लेकर है कृति सेनन उत्साहित, देखें वीडियो

फिल्म 'कलंक' 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर निर्मित है. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नेने भी अहम भूमिका में हैं. अभिषेक वर्मन  इस फिल्म के निर्देशक हैं. इससे पहले वह फिल्म ' 2 स्टेट्स' का निर्देशन कर चुके हैं. करण जौहर फिल्म 'कलंक'  को प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड