Kalank Teaser: आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म का शानदार टीजर हुआ रिलीज, 21 साल बाद साथ नजर आएं माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
फिल्म 'कलंक' (Kalank) को लेकर अभी से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है. हाल ही फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए गए थे. पोस्टर्स में फिल्म के सभी किरदारों के लुक रिवील किए गए. साथ ही इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को भी कई साल बाद बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा.
फिल्म 'कलंक' (Kalank) को लेकर अभी से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है. हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए गए थे. पोस्टर्स में फिल्म के सभी किरदारों के लुक रिवील किए गए. साथ ही इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को भी कई साल बाद बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा. मंगलवार को फिल्म 'कलंक' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर को फेसबुक, यूट्यूब और हॉटस्टार पर जारी किया गया है. टीजर बेहद ही शानदार है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है.
करण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "कलंक की दुनिया असल जिंदगी में आ रही है. आपके सामने कलंक का टीजर प्रस्तुत कर रहा हूं."
The world of #Kalank coming to life! Presenting the #KalankTeaser! https://t.co/LislwpoSSd@duttsanjay #AdityaRoyKapur @Varun_dvn @aliaa08 @sonakshisinha @MadhuriDixit @abhivarman @ipritamofficial #SajidNadiadwala @apoorvamehta18 @foxstarhindi @DharmaMovies @NGEMovies
— Karan Johar (@karanjohar) March 12, 2019
फिल्म 'कलंक' में आजादी से पहले की एक कहानी को दर्शाया जाएगा. यह एक परिवार की कहानी है जिस की हकीकत के बारे में तब पता लगता है जब सांप्रदायिक दंगे भड़क जाते हैं. 'कलंक' में वरुण धवन (Varun Dhawan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), संजय दत्त (Sanjay Dutt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) अहम रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है. 'कलंक' को करण जौहर (Karan Johar), साजिद नाडियडवाला (Sajid Nadiadwala), हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

