बॉलीवुड

फिल्म 'सुपर 30' में उदित नारायण ने गाना गाया, आनंद कुमार ने की तारीफ

चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 (Super 30) के संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) की जीवनी पर बनी फिल्म सुपर 30 का एक रोमांटिक गाना बिहार के मिथिलांचल के रहने वाले पाश्र्वगायक उदित नारायण ने भी गाया है

फिल्म 'सुपर 30' में उदित नारायण ने गाना गाया, आनंद कुमार ने की तारीफ
उदित नारायण (Photo Credits: File Photo)

पटना : चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 (Super 30) के संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) की जीवनी पर बनी फिल्म सुपर 30 का एक रोमांटिक गाना बिहार के मिथिलांचल के रहने वाले पाश्र्वगायक उदित नारायण ने भी गाया है. सुपर 30 के संस्थापक आनंद इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं. आनंद ने बुधवार को कहा कि ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' में बॉलीवुड के बेहतरीन गायक उदित नारायण ने 'जुगरफिया' गीत गाया है, जो बिहार के लोगों को काफी पसंद आएगा.

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात की है कि सुपर 30 पर बनी फिल्म के गाने में बिहार के ही एक गायक ने अपनी आवाज दी है.

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘सुपर 30’ का ट्रेलर हिट, कनाडा की पत्रकार ने भी की तारीफ

फिल्म में 'जुगरफिया' गाना उदित नारायण की आवाज में है. इस गाने को उदित नारायण के साथ पाश्र्वगायिक श्रेया घोषाल ने भी अपनी आवाज दी है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. इस फिल्म में संगीत अजय-अतुल का है. फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).