बॉलीवुड

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव

लगभग पूरे विश्व में फैल चुके कोरोना महामारी से चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है. देश में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 4 हजार 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड डायरेक्टर और फिल्म अभिनेता करण जौहर के घर में काम करने वाले दो लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव
करण जौहर (Photo Credits: Getty, Instagram)

नई दिल्ली: लगभग पूरे विश्व में फैल चुके कोरोना महामारी से चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है. देश में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 4 हजार 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड डायरेक्टर और फिल्म अभिनेता करण जौहर (Karan Johar) के घर में काम करने वाले दो लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. इस खबर की पुष्टि खुद करण जौहर ने भी की है. जौहर ने बताया है कि उनके घर में काम करने वालें दो लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

इसके आगे ने उन्होंने बताया कि 'हमारा पूरा परिवार और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी में कोई लक्षण नजर नहीं आया हैं. हम लोगों ने सुबह टेस्ट भी करवाया था जो कि नेगेटिव आया है, लेकिन हमने खुद को अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में कर लिया है. हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें बेहतर इलाज और सुरक्षा दी जाएगी और वह जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे.'

यह भी पढ़ें- करण जौहर के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, ये रही डिटेल्स

गौरतलब हो कि देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 (COVID-19) के कारण देश में जो हालात हैं उसे देखते हुए ही चौथी बार लॉकडाउन को केंद्र सरकार ने बढ़ाया हुआ है. हालांकि आर्थिक मसले को ध्यान में रखकर इस लॉकडाउन (Lockdown 4.0 in India) में थोड़ी रियायत केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से जरूर दी गई है.

आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 6 हजार 977 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही इस खतरनाक वायरस के शिकंजे में आने से 154 लोगों की मौत हुई है. वहीं देश में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 1 लाख 38 हजार 845 पहुंच गई है. देश में मौजूदा समय में 77 हजार 103 कोरोना के सक्रिय मामले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 11:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).