बॉलीवुड

पीएम मोदी ने अक्षय कुमार से कहा- आपकी पत्नी मुझ पर गुस्सा निकालती हैं, ट्विंकल खन्ना ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का इंटरव्यू लिया है. बुधवार सुबह 9 बजे पूरा इंटरव्यू एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया.

पीएम मोदी ने अक्षय कुमार से कहा- आपकी पत्नी मुझ पर गुस्सा निकालती हैं, ट्विंकल खन्ना ने दिया ये जवाब
अक्षय कुमार,पीएम मोदी और ट्विंकल खन्ना (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister  Narendra Modi) का इंटरव्यू लिया है. बुधवार सुबह 9 बजे पूरा इंटरव्यू एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. बातचीत के दौरान अक्षय ने पीएम से कुछ मजेदार सवाल पूछे. इस इंटरव्यू से नरेंद्र मोदी का एक कमेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उन्होंने अक्षय से कहा कि, " मैं सोशल मिडिया जरूर देखता हूं. इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है.. इसकी जानकारी मिलती है. मैं आपका भी और ट्विंकल खन्ना (Twinke Khanna) जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं, तो मैं समझता हूं कि इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी."

पीएम मोदी के इस कमेंट को सुनकर अक्षय भी हंसने पर मजबूर हो गए. अब ट्विंकल खन्ना ने भी पीएम मोदी के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, "मेरे पास इसे देखने का एक सकारात्मक तरीका है. पीएम मोदी को भी पता है कि मैं मौजूद हूं और मेरे काम को पढ़ते भी हैं."

यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा इंटरव्यू, देखें पूरा वीडियो

आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स के जरिये अपने विचार शेयर करती रहती हैं. वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से हिचकिचाती नहीं है. कभी कभी उनके ट्वीट्स सरकार से जुड़े हुए भी होते हैं. इसी को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि ट्विंकल उन पर गुस्सा करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).