बॉलीवुड

नुसरत जहां ने लॉकडाउन के बीच TikTok पर किया मजेदार डांस, देखें वायरल वीडियो

फिल्म अभिनेत्री व सांसद नुसरत जहां का इस वीडियो को उन्होंने टिक टॉक अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो पर अब तक 40 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. फैन्स कमेंट कर नुसरत जहां के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में नुसरत काफी ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में डांस करती नजर आ रही हैं.

नुसरत जहां ने लॉकडाउन के बीच  TikTok पर किया मजेदार डांस, देखें वायरल  वीडियो
नुसरत जहां (Photo Credits TikTok )

कोलकाता: कोरोना वायरस के चलते देश में घोषित 3 मई तक के लॉकडाउन (lockdown) के चलते लोग अपने घरों में ही कैद है. इस बीच लोग अपने घरों में अलग- अलग तरह से अपने समय को बिता रहे हैं. किताब के शौकीन जहां किताब पढ़कर अपना टाइम बीता रहे हैं. वहीँ कुछ लोग घर में ही बैठकर टीवी पर फिल्म देख रहे हैं. लॉकडाउन के बीच ही बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका एक TikTok Video  पर मजेदार वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नुसरत जहां ब्लैक टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रहीं  हैं. नुसरत जहां के डांस स्टेप्स और एनर्जी इस वीडियो में इतने कमाल लग रहे हैं कि लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. उनके इस वीडियो पर उनके फैन धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो लोगों को कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वीडियो अपलोड किए जाने के कुछ ही घंटे में इसे  चालीस हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़े: TMC सांसद नुसरत जहां ने करवाया बेहद ही ग्लैमरस Photoshoot, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

@nusratchirps##Savage ##savagechallenge ##fyp let’s do it @mimichakraborty86 @srabantigintu my ##savagegirls♬ Savage - Megan Thee Stallion

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री  नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं.  तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने उन्हें  2019 के लोकसभा चुनाव में बशीरहाट  सीट से टिकट दिया  था. वे चुनाव जीतने में कामयाब भी रही. सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में रहने वाली  नुसरत जहां पिछले साल बिजनेसमैन निखिल जैन संग शादी की. उनके शादी को लेकर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने विरोध भी जताया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).