टाइगर श्रॉफ और आलिया भट्ट की व्हाट्सऐप चैट हुई लीक, 'SOTY 2' के नए गाने की इस अंदाज में की घोषणा
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी उत्सुकता है.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी उत्सुकता है. फिल्म का ट्रेलर और दो गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. अब फिल्म के एक नए गाने की घोषणा कर दी गई है. इस गाने में टाइगर श्रॉफ और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक साथ थिरकते हुए नजर आएंगे. टाइगर ने कुछ अलग अंदाज में इस गाने की घोषणा की है.
दरअसल, टाइगर श्रॉफ ने आलिया भट्ट के साथ अपनी चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि टाइगर पहले आलिया को नंबर देने के लिए शुक्रिया कहते हैं. इसके बाद दोनों मंगलवार को मिलने का निर्णय लेते हैं. एक नजर डालिए टाइगर और आलिया की व्हाट्सऐप चैट पर:-
😱💃😎 pic.twitter.com/t5RwowI4OO
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) April 27, 2019
आपको बता दें कि टाइगर और आलिया के नए गाने का नाम 'हुक अप सॉन्ग' है. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की बात करें तो यह फिल्म 2012 में रिलीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है. आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई थी. करण जौहर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

