Tiger 3: Salman Khan और Emraan Hashmi के बीच होगा घमासान, 'टाइगर 3' में ऐसा होगा इनका रोल
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस साल मार्च के महीने के सलमान और कैटरीना ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की और अब खबर आ रही है कि इसके लिए नेगेटिव रोल में एक बेहतरीन कलाकार को फाइनल कर लिया गया है. फिल्म में इमरान हाश्मी विलन के रोल में नजर आएंगे.
सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस साल मार्च के महीने के सलमान और कैटरीना ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की और अब खबर आ रही है कि इसके लिए नेगेटिव रोल में एक बेहतरीन कलाकार को फाइनल कर लिया गया है. फिल्म में इमरान हाश्मी (Emraan Hashmi) विलन के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी को लेकर कोई खास जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है लेकिन इमरान के किरदार को लेकर अहम जानकारी सामने आई है.
पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि फिल्म में इमराना आईएसआई के रोल में नजर आएंगे जो रॉ एजेंट सलमान खान से भिड़ेंगे. इमरान यहां एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को भूमिका में दिखेंगे. इसी के साथ सलमान टाइगर का लीड रोल निभाएंगे. फिल्म में आईएसआई इमरान को टाइगर कहकर संबोधित करता है. उनका मानना है कि भातीय अफसर टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठोड का जवाब उनका पाकिस्तानी टाइगर है.
View this post on Instagram
फिल्म में इमरान के किरदार के लुक्स पर भी काम किया जा रहा है और कयास लगाया जा रहा है कि वो बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आएंगे. उनका रोल बेहद स्मार्ट और बदमाश किस्म के व्यक्ति का है जो टाइगर से भिड़ने का कोई मौका नहीं गंवाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

