बॉलीवुड

Thugs Of Hindostan Trailer: बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी आमिर खान और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म, देखें Video

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं

Thugs Of Hindostan Trailer: बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी आमिर खान और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म, देखें Video
फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का ट्रेलर (Photo Credits : Twitter)

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं. ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है और हो सकता है कि यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाए. दिवाली के अवसर पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. इस वजह से इसको छुट्टियों का भी फायदा भी मिलेगा. फिल्म से आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के लुक्स पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. साथ ही हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था.

रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आप भी एक नजर डालियें इस जबरदस्त ट्रेलर पर : -

अमिताभ बच्चन इस फिल्म में खुदाबक्श के रूप में नजर आएंगे. कैटरीना कैफ को सुरैय्या के रूप में देखा जाएगा और फातिमा सना शेख का नाम 'जाफिरा' होगा. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में ब्रिटिश एक्टर लॉयड आवन भी नजर आएंगे. इस फिल्म में आमिर खान का नाम फिरंगी है

इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है और यह फिल्म 8 नवंबर, 2018 को रिलीज होने जा रही है. इसका निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).