'The Trial में मेरा किरदार हर महिला की कहानी है',  गृहणियां दुनिया में सबसे अधिक अनपेड काम करती हैं : Kajol

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग कोर्टरूम वेब ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' में नजर आएंगी. इसमें उन्होंने स्क्रीन पर नोयोनिका सेनगुप्ता का किरदार निभाया है. अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक ऐसा किरदार है, जो उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं निभाया था.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Photo Credits: Youtube)

Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग कोर्टरूम वेब ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा' में नजर आएंगी. इसमें उन्होंने स्क्रीन पर नोयोनिका सेनगुप्ता का किरदार निभाया है. अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक ऐसा किरदार है, जो उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं निभाया था. काजोल ने कहा, नोयोनिका का किरदार एक महत्वाकांक्षी महिला का है जो अपने और अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है. मुझे लगता है कि हर जगह ज्यादातर महिलाएं यही करती हैं. Pooja Bhatt On Divorce: डायरेक्टर Mahesh Bhatt की बेटी व एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने तलाक के बारे में की खुलकर बात, Bigg Boss OTT 2 में बोलीं - मैं बच्चा नहीं चाहती थीं

उन्होंने कहा, गृहणियां दुनिया में सबसे अधिक अनपेड काम करती हैं. मेरा किरदार भी यही है. यही उसका मूल है, मुझे लगता है कि यही हर महिला का मूल है.

पति को जेल की सजा के चलते नोयोनिका को अपने परिवार के लिए कठिनाइयों से भरे रास्ते पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है. वह एक लॉ फर्म में नौकरी करती है और अपने परिवार का समर्थन करने के लिए कड़ी मेहनत करती है. विकल्पों के जाल में फंसकर, 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' नोयोनिका का अनुसरण करता है, वह एक ऐसी यात्रा पर निकलती है जो उसे जीवन में आए उतार-चढ़ाव से उबरने के लिए मजबूर करती है. Malaika Arora Turns 50: मलाइका अरोड़ा पर फिल्माए गए इन 5 आयटम सॉन्ग के बिना पूरी नहीं हो सकती कोई पार्टी, SRK से लेकर Salman Khan जैसे सितारों के साथ लगा चुकी हैं ठुमके (Watch Video)

यह सीरीज अमेरिकी लीगल ड्रामा 'द गुड वाइफ' का भारतीय रूपांतरण है और सुपर्ण एस. वर्मा द्वारा निर्देशित है. कोर्टरूम ड्रामा में शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, एली खान, कुब्रा सैत और गौरव पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. बनिजय एशिया द्वारा निर्मित 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' 14 जुलाई, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Sunderland vs Manchester United Premier League 2025–26 Free Live Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें सुंदरलैंड बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड मैच का लाइव प्रसारण

GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, साई सुदर्शन ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 164 रनों का टारगेट, जेसन होल्डर ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs PBKS, IPL 2026 46th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट