बॉलीवुड

Tara Sutaria ने जीती COVID-19 से जंग, एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कोरोना वायरस से अपनी जंग जीत ली है. अभिनेत्री की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी है.

Tara Sutaria ने जीती COVID-19 से जंग, एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
तारा सुतारिया (Photo Credits: Instagram)

Tara Sutaria Tests Negative for COVID-19: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने कोरोना वायरस से अपनी जंग जीत ली है. अभिनेत्री की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने चाहनेवालों को अपने स्वास्थ का हाल बताते हुए लिखा कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

तारा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा था, "आप सभी की चिंता और प्रेम के लिए आपका धन्यवाद. मैं कोविड-19 हूं और स्वस्थ हूं! आप लोग भी सुरक्षित रहें. आप सभी को ढेर सारा प्यार." बता दें कि तारा रणबीर कपूर के कजिन भाई आदर जैन को डेट कर रही हैं. अक्सर पब्लिक इवेंट्स से लेकर गेट टूगेदर पार्टीज में आदर और तारा साथ नजर आते हैं.

तारा सुतारिया (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt ने रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह, सोनी राजदान और बहन शाहीन संग काटा बर्थडे केक, वीडियो आया सामने

तारा ने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. पिछले साल उनकी फिल्म 'मर्जावां' को भी दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिला. वो जल्द ही फिल्म 'तड़प', 'एक विलन विलन' और 'हीरोपंति 2'में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).