बॉलीवुड

तैमूर अली खान को भी जमकर लगी मुंबई की ठण्ड, हुड पहने नजर आएं छोटे नवाब, देखें क्यूट तस्वीरें

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की क्यूट तस्वीरें हमेशा फैन्स का दिल जीत लेती हैं. गुरवार को फिर से कुछ तस्वीरें सामने आई, जिनमें तैमूर का क्यूट अवतार देखने को मिला. तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि छोटे नवाब को भी मुंबई (Mumbai) की ठण्ड जमकर लग रही हैं.

तैमूर अली खान को भी जमकर लगी मुंबई की ठण्ड, हुड पहने नजर आएं छोटे नवाब, देखें क्यूट तस्वीरें
तैमूर अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की क्यूट तस्वीरें हमेशा फैन्स का दिल जीत लेती हैं. गुरवार को फिर से कुछ तस्वीरें सामने आई, जिनमें तैमूर का क्यूट अवतार देखने को मिला. तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि छोटे नवाब को भी मुंबई (Mumbai) की ठण्ड जमकर लग रही हैं. दरअसल, शुक्रवार को मुंबई में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आया. ठंडी हवाओं की वजह से लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आएं. लगता है तैमूर ने भी ठण्ड से बचने के लिए ही हुड (Hood) पहन रखी थी.

आज तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) की खास दोस्त अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के घर पहुंचे थे. वह वहां पर पूल के किनारे खूब मस्ती करते हुए नजर आएं. साथ ही उन्हें घुड़सवारी करते हुए भी देखा गया. तस्वीरों में छोटे नवाब बेहद प्यारे लग रहे हैं. साथ ही उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी देखी जा सकती है.

 

View this post on Instagram

 

Hoodie Boy #taimuralikhan #love #pictureperfect #photooftheday #instagram #instadaily #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

यह भी पढ़ें:- आज फोटो खिचवाने के मूड में नहीं थे तैमूर अली खान, देखें तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

Baby Taimur clicked having a playful time in the city #taimuralikhan #taimur #taimuralikhanpataudi #taimursdayout #whatsupbollywood

A post shared by WHAT'S UP BOLLYWOOD (@whatsupbollywood) on

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर तैमूर की किसी भी नई फोटो और वीडियो को वायरल होते ज्यादा देर नहीं लगती हैं.  उनके नाम से इन्स्टाग्राम पर कई सारे फैन पेजेस भी हैं. इन अकाउंट्स की फॉलोइंग लाखों में हैं. निश्चित तौर पर तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).