बॉलीवुड

Sussanne Khan Instagram Hacked: फर्जी ईमेल लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ था सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट, एकता कपूर-स्मृति ईरानी भी हो चुके हैं शिकार

सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में उनकी एक बड़ी गलती के चलते उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था. एक्ट्रेस ने अपने इस बुरे अनुभव को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर किया और पूरी बात बताई कि किस तरह से फर्जी ईमेल लिंक्स और टेक्स्ट मैसेजेस में आए लिनक्स के चलते उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अटैक किया गया.

Sussanne Khan Instagram Hacked: फर्जी ईमेल लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ था सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट, एकता कपूर-स्मृति ईरानी भी हो चुके हैं शिकार
सुजैन खान (Photo Credits: Instagram)

Sussanne Khan Instagram Hacked: सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि हाल ही में उनकी एक बड़ी गलती के चलते उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था. एक्ट्रेस ने अपने इस बुरे अनुभव को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर किया और पूरी बात बताई कि किस तरह से फर्जी ईमेल लिंक्स (Fake Email Links) और टेक्स्ट मैसेजेस में आए लिनक्स के चलते उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अटैक किया गया.

सुजैन ने अपना एक नोट पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम लिखा, "हेलो सभी लोग, मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट एक फर्जी ईमेल लिंक के चलते हैक हो गया था. मैंने इसपर गार नहीं किया कि ये नकली है और मैंने उस बटन पर क्लिक कर दिया. मैं आपको सभी को सूचित करना चाहती हूं कि कृपया करके अनजान ईमेल्स और टेक्स्ट मैसेजेस पर क्लिक न करें. इंस्टाग्राम  की महान टीम का धन्यवाद जिसने तत्काल मदद करके मेरा अकाउंट रिस्टोर किया. इन वायरल चोरों से सुरक्षित रहें. बेस्ट सुजैन खान."

ये भी पढ़ें: PM Modi’s Twitter Account of Personal Website Hacked: पीएम मोदी की वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कसा तंज

उनके इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके कई दोस्तों ने इस बात को स्वीकार किया कि वो भी इसी तरह से गलत लिंक्स पर क्लिक करके इसका शिकार हो चुके हैं. इसमें एकता कपूर (Ekta Kapoor) और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) भी शामिल हैं.

आपको बता दें कि सुजैन ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स-वाइफ हैं और उनके बेटे रिहान और ह्रिधान रोशन की मां हैं. भले ही ऋतिक और सुजैन के बीच तलाक हो गया है लेकिन आज भी वो अपने परिवार की खातिर एक जुट होकर रहने में विश्वास रखते हैं. ऋतिक और उनके परिवार के कार्यक्रमों में सुजैन हमेशा उपस्थित रहती हैं और साथ ही अक्सर उनके समर्थन में मजबूती से खड़ी रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).