सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' देखकर सलमान खान ने अपने 'वॉन्टेड' अंदाज में सुनाया ये डायलॉग, देखें Video
सुष्मिता सेन की क्राइम ड्रामा फिल्म 'आर्या'को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता नजर आ रहा है और अब उनकी इस वेब सीरीज को सलमान खान ने भी सपोर्ट किया है. सलमान ने अपने फैंस से अपील की है कि वो भी अपनी दोस्त सुष्मिता की इस फिल्म को जरूर देखें.
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की क्राइम ड्रामा फिल्म 'आर्या' (Aarya) को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता नजर आ रहा है और अब उनकी इस वेब सीरीज को सलमान खान (Salman Khan) ने भी सपोर्ट किया है. सलमान ने अपने फैंस से अपील की है कि वो भी अपनी दोस्त सुष्मिता की इस फिल्म को जरूर देखें. सलमान ने कहा कि ये सुष्मिता की एक परफेक्ट कमबैक है जिसे मिस नहीं किया जाना चाहिए.
सलमान ने आज एक वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस से मनोरंजक अंदाज में अपील की है. सलमान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके लिखा, "स्वागत तो करो आर्या का! क्या कमबैक है क्या शो है! बधाई हो सुष्मिता सेन और ढेर सारा प्यार!."
इस वीडियो में सलमान ने अपने वॉन्टेड (Wanted) फिल्म के हिट डायलॉग 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट...' के अंदाज में कहा, "एक बार जो मैंने पहला एपिसोड देख लिया. उसके बाद सारे एपिसोड देखे बिना मैं नहीं रुकता."
ये भी पढ़ें: Aarya Trailer: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज में चंद्रचूर सिंह, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया नामित दास समेत अन्य का;कलाकार नजर आए. इसे 19 जून, 2020 को हॉटस्टार पर रिलीज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

