सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म की को-स्टार संजना संघी ने पुलिस में दर्ज कराया अपना बयान, देखें Video
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए दो हफ्ते से भी ज्यादा का समय बीत चूका है. सुशांत के सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और इसी सिलसिले में एक्टर से संबंधित 27 लोगों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुए दो हफ्ते से भी ज्यादा का समय बीत चूका है. सुशांत के सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) छानबीन में जुटी हुई है और इसी सिलसिले में एक्टर से संबंधित 27 लोगों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं. अब सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) में उनकी को-स्टार रह चुकी एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) ने आज पुलिस ने आज पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया तथा पुलिस के सवालों के जवाब दिए.
पापाराजी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किये आगे वीडियो में देखा गया कि संजना अपना बयान दर्ज कराने अपनी मां के साथ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं. फेस मास्क लगाईं हुईं संजना ने मीडिया से बातचीत नहीं की और कार से उतरकर सीधे पुलिस स्टेशन की ओर चल पड़ीं.
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि 'दिल बेचारा' के सेट पर सुशांत के बर्ताव को लेकर पुलिस और भी जानकारी इकट्ठा करना चाहती थी और इसलिए उन्होंने संजना को तलब किया. संजना सुशांत के साथ काम करने वाली आखिरी एक्ट्रेस हैं और इसलिए पुलिस को उनसे अहम जानकारी मिलने की उम्मीद भी है.
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनकी मौत के कुछ समय बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने ट्वीट करके लोगों को आश्वासन दिया था कि बॉलीवुड में सुशांत की दुश्मनी के एंगल से भी जांच की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

