सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे नाना पाटेकर, एक्टर के परिवार संग पटना से सामने आई ये तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई सारे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था. सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बाद आज बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर बिहार, पटना स्थित सुशांत के घर पहुंचे तथा उनके परिवार वालों से बातचीत की और उनका ढांढस बंधाया.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद कई सारे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था. सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बाद आज बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) बिहार, पटना स्थित सुशांत के घर पहुंचे तथा उनके परिवार वालों से बातचीत की और उनका ढांढस बंधाया.
सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हुई है जिसमें देखा गया कि नाना पाटेकर सुशांत के पिता के साथ उनके घर पर बैठे हुए हैं. बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर बिहार में पटना के मोकामा सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय सेना के सिपाहियों का मनोबल बढ़ाने तथा उनसे भेंट करने पहुंचे थे.
नाना पाटेकर से पहले एक्टर मनोज तिवारी, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, राकेश मिश्रा, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत अन्य लोग सुशांत के घर उनके परिवार से भेंट कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बांद्रा पुलिस ने अबतक 27 लोगों का दर्ज किया बयान
आपको बता दें कि सुशांत ने 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकार खुदकुशी कर ली थी. उनकी मौत को लेकर मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है और अब तक 27 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

