Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मेनेजर दिशा सालियान के परिवार से पूछताछ करेगी बिहार पुलिस
सुशांत के पापा ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस मुंबई में आकर इस केस की छानबीन कर रही हैं. ऐसे में खबर आ रहीं हैं कि बिहार पुलिस सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के घरवालों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद उनके फैंस मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं की सुशांत आत्महत्या जैसे कदम उठा सकते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सीबीई जांच की मांग कर रहे है. ऐसे में सुशांत के पापा ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस मुंबई में आकर इस केस की छानबीन कर रही हैं. ऐसे में खबर आ रहीं हैं कि बिहार पुलिस सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) के घरवालों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं.
एएनआई के रिपोर्ट के अनुसार बिहार पुलिस दिशा के सुसाइड से 14 जून को सुशांत के सुसाइड तक की जानकारी जुटा रही है. बिहार पुलिस सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान के घरवालों से फोन पर लगातार संपर्क कर रही हैं. एएनआई ने अपने ऑफीशियल ट्वीटर माध्यम से जानकारी देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "सुशांतसिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन (जो सुशांत की मृत्यु से कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई) उनके परिवार से भी पूछताछ करेंगे. फोन पर उनसे जुड़ने की लगातार कोशिशों के बाद भी हम कोई संपर्क स्थापित करने में विफल रहे हैं: बिहार पुलिस." यह भी पढ़े: Sooraj Pancholi in Sushant Singh Rajput’s Suicide Controversy: सूरज पंचोली को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान का बॉयफ्रेंड बताकर ट्विटर यूजर्स ने छेड़ा नया विवाद
We will also interrogate the family of #SushantSinghRajput's former manager Disha Salian (who died few days before Sushant's death). Even after constant attempts to connect with them on phone, we have failed to establish any contact: Bihar Police. https://t.co/jGThLyflYc
— ANI (@ANI) August 2, 2020
बिहार पुलिस का मानना हैं कि सुशांत की पूर्व सेक्रेटरी दिशा सालियान की मौत से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना जरूरी हो गया है क्योंकि दिशा ने आठ जून को मलाड के जनकल्याण नगर में 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया था. जिसके बाद सुशांत काफी नर्वस हो गए थे. जिस वजह से बिहार पुलिस सुशांत केस में दिशा के केस की छानबीन कर सकते हैं. दिशा के बिल्डिंगवालों से लेकर, वॉचमैन से भी पूछताछ कर सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

