बॉलीवुड

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बायोपिक फिल्म बनाएंगे KRK!

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक नई चर्चा की जा रही है. आरोप लगाया जा रहा है कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्ममेकर्स ने सुशांत को बैन कर रखा था तथा उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की थी.

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बायोपिक फिल्म बनाएंगे KRK!
कमाल रशीद खान और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

RIP Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक नई चर्चा की जा रही है. आरोप लगाया जा रहा है कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्ममेकर्स ने सुशांत को बैन कर रखा था तथा उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की थी. इसी एक चलते सुशांत ने तनाव में आकर इस तरह का कदम उठाया. इस बात को लेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor), करण जौहर (Karan Johar), सलमान खान (Salman Khan) समेत अन्य कई लोगों को जमकर ट्रोल (Troll) किया जा रहा है. अब एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने घोषणा की है कि वो जल्द ही सुशांत के जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बनाएंगे.

केआरके (KRK) ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए लिखा, "मैं वादा करती हूं कि सुशांत सिंह राजपूत पर एक बायोपिक प्रोड्यूस करूंगा और सभी गुनाहगारों को एक्सपोज करूंगा. मैं बॉलीवुड से नफरत करना पसंद है. सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय."

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर को फैंस ने ट्विटर पर लताड़ा, प्रोड्यूसर ने उठाया ये बड़ा कदम

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जांच में जुटी हुई है और इसी के चलते आज एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी. बताते चलें कि आज पटना, बिहार में सुशांत के परिवार ने उनकी अस्थियों को विसर्जित किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).