Sushant Singh Rajput Case: ईडी ने गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्य से किए सवाल
गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्य बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए.
गोवा के होटल व्यवसायी गौरव आर्य (Gaurav Aarya) बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गोवा में होटल टैमेरिंड और कैफे कोटिंगा के मालिक आर्य से सुशांत की प्रेमिका रिया के साथ कथित चैट के बारे में पूछताछ की जा रही है, जहां दोनों ड्रग्स पर चर्चा कर रहे हैं.
ईडी के अधिकारी ने कहा कि उनसे रिया और उनके भाई शोविक के साथ वित्तीय सौदों के बारे में भी पूछा जा रहा है. रविवार को, आर्य ने दावा किया कि वह सुशांत से कभी नहीं मिले थे मगर वह 2017 में एक बार रिया से जरूर मिले थे. उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत मामले से उनका कोई संबंध नहीं है. पिछले सप्ताह, आर्य का नाम सोशल मीडिया संदेश में सामने आने के बाद, ईडी की टीम ने उत्तरी गोवा के अंजुना में होटल टैमेरिंड का दौरा किया, लेकिन वह कोविड के प्रतिबंधों के कारण बंद था. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो वायरल, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ पर किया था गजब का डांस
ईडी ने अभी तक रिया, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और अन्य से पूछताछ की है. ईडी ने सुशांत के पिता के. के. सिंह और उनकी बहनें मीतू सिंह और प्रियंका सिंह बयान भी रिकॉर्ड किए हैं. ईडी ने सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर 31 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2020 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

