Sunny Leone Returns Mumbai: सनी लियोन ने 6 महीने बाद मुंबई में की वापसी, काम के चलते परिवार से हुईं दूर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन तकरीबन 6 महीने लॉस एंजेलिस में बिताने के बाद मुंबई में लौट आई हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान वो परिवार सहित अमेरिका चली गईं थी.

सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

Sunny Leone Returns Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन तकरीबन 6 महीने लॉस एंजेलिस में बिताने के बाद मुंबई में लौट आई हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान वो परिवार सहित अमेरिका चली गईं थी. लेकिन अब काम के सिलसिले में उन्हें मुंबई वापस लौटना आपदा है. सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए खबर दी कि वो हॉलीवुड से बॉलीवुड लौट रही हैं.

सनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में देखा गया कि वो एक एयरक्राफ्ट में बैठी हुई हैं. आंखों पर चश्मा और फेस मास्क पहनी हुईं सनी ने लिखा, "6 महीने के बाद मुंबई वापस आने का समय आ गया है!!! नया एडवेंचर." इस फोटो में वो एक काला टी-शर्ट और स्लिम ब्लैक जैकेट पहनी हुई नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Sunny Leone Hot Photo: सनी लियोन पति डेनियल वेबर संग वीकेंड पर कर रही हैं ये काम, देखें हॉट फोटो

इसके अलावा दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके साथ उनका परिवार मुंबई नहीं आया है. सनी ने फोटो को कैप्शन दिया, "बेहद भारी दिल के साथ अपने परिवार से दूर हो रही हूं. लेकिन अब काम पर लौटने का वक्त आ गया है."

आपको बता दें कि इस साल मई महीने में सनी अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों संग अमेरिका चली गईं थी. वहां से उन्होंने सोशल मीडिया और कई सारी फोटोज पोस्ट की थी जिसमें वो परिवार संग एन्जॉय करती हुई नजर आईं थी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट