बॉलीवुड

Suhana Khan ने इंस्टाग्राम से डिलीट की अपनी लेटेस्ट Photos, सोशल मीडिया अकाउंट पर किये ये बड़े बदलाव!

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपनी दिलकश अदाओं से काफी सनसनी मचाती हुई नजर आती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स मौजूद हैं. बीते दिनों उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर किया था जिसमें वो आउटिंग पर नजर आईं.

Suhana Khan ने इंस्टाग्राम से डिलीट की अपनी लेटेस्ट Photos, सोशल मीडिया अकाउंट पर किये ये बड़े बदलाव!
सुहाना खान (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर अपनी दिलकश अदाओं से काफी सनसनी मचाती हुई नजर आती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स मौजूद हैं. बीते दिनों उन्होंने न्यूयॉर्क (New York) से अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर किया था जिसमें वो आउटिंग पर नजर आईं. रेस्टोरेंट में बैठकर पोज करती हुईं सुहाना की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं थी और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे थे. लेकिन उन्होंने अपनी इन पिक्चर्स को इंटरनेट से डिलीट कर दिया है.

सुहाना ने न सिर्फ अपनी इन फोटोज को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया बल्कि इंस्टाग्राम पर भी अपने कमेंट्स सेक्शन को लिमिट कर दिया. उन्होंने ऐसा क्यों किया इसे लेकर फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी नहीं शेयर की है. हालांकि ये अक्सर देखा गया है कि ट्रोलिंग से नेगेटिव कमेंट्स से परेशान होकर सेलिब्रिटीज अपने कमेंट्स सेक्शन पर ताला लगाते आए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

ये भी पढ़ें: Suhana Khan की इन हॉट और ग्लैमरस Photos पर आया Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli Nanda का दिल, पढ़ें कमेंट

2020 में सुहाना ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को लेकर अपनी बात रखते हुए कई ऐसे स्क्रीनशॉट्स शेयर किये थे जिसमें उनके लुक्स को लेकर उन्हें नेगेटिव कमेंट्स मिले थे. सुहाना ने कहा था, "12 साल की उम्र से ही कई पुरुष और महिलाओं द्वारा मुझे कहा जाता है कि मेरी स्किन टोन के चलते मैं बदसूरत दिखती हूं. सबसे दुख की बात ये है कि हम सब भारतीय है जो अपने आप ही हमें भूरे रंग का बना देता है. हां हम अलग-अलग रंगों के जरूर है लेकिन तुम खुद को जितना मेलानिन से दूर करने की कोशिश करोगे, उतना ही नहीं कर पाओगे. अपने ही लोगों से नफरत करने का ये मतलब है कि आप इनसिक्योर हो."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).