अनन्या पांडे की इन हॉट फोटोज को देखकर दोस्त सुहाना खान ने कर दिया ऐसा कमेंट, इंटरनेट पर Viral हुई ये पिक्चर्स

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अपने हॉट और खूबसूरत अवतार से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. अनन्या ने हाल ही में अपनी सन-किस्ड फोटोज पोस्ट की हैं जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी सरप्राइज्ड रह गए.

अनन्या पांडे और सुहाना खान (Photo Credits: Instagram)

Ananya Panday Hot Pics: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अपने हॉट और खूबसूरत अवतार से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं. अनन्या ने हाल ही में अपनी सन-किस्ड फोटोज पोस्ट की हैं जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी सरप्राइज्ड रह गए. इन फोटोज में अनन्या काफी सुंदर लग रही थी और उनकी तस्वीर पर कई सारे फैंस ने कमेंट भी किया है. एक तरफ जहां अनन्या की ये फोटोज इंटरनेट पर वायरल (Viral) हो चली है वहीं इसपर अब उनकी करीबी दोस्त और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) का कमेंट आया है.

सुहाना ने अनन्या की इन पिक्चर्स पर कमेंट करते हुए लिखा, "हॉट हॉट हॉट." इसी के साथ अनन्या की इस पिक्चर पर सिद्धांत चतुर्वेदी, महीप कपूर और पुनीत मल्होत्रा समेत कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है.

अनन्या ने अपनी इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हए कैप्शन दिया, "सूरज चमक रहा है और तुम भी." गौरतलब है कि बॉलीवुड में अपनी शुरुआत से पहले से ही अनन्या और सुहाना काफी अच्छे दोस्त हैं. एक तरफ जहां करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अनन्या ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है.

ये भी पढ़ें: सुहाना खान की हॉट फोटोज देखकर अनन्या पांडे ने किया कमेंट, लिखा- मुझे अपना टॉप दे दो, मिला ये मजेदार जवाब

वहीं सुहाना की बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सुहाना ने पिछले साल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अपनी एडमिशन लिया था. ऐसे में अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वो अपने करियर की शुरुआत करेंगी.

Share Now

\