बॉलीवुड

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक, आप भी देखें ये मजेदार memes

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of The Year 2) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अहम भूमिका में है.

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक, आप भी देखें ये मजेदार memes
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक (Photo Credits: Twitter)

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of The Year 2) का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. इस  फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और तारा सुतारिया  (Tara Sutaria) अहम भूमिका में है. जहां कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया, वहीं बहुत से यूजर्स इस फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' पर बने memes सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जब आप इन memes को देखेंगे, तब आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, " मैं अपने माता-पिता को शुक्रिया कहना चाहता हूं...उन्होंने मुझे एक सच्चे स्कूल में भेजा था और किसी सर्कस में नहीं. कौनसा स्कूल या फिर कॉलेज ऐसा होता है बाबा ?"

एक और व्यक्ति ने लिखा कि, " अगर हम 3 इडियट्स और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का नाम बदल सकें, तो बहुत अच्छा होगा."

एक यूजर ने लिखा कि, "मैंने अभी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का ट्रेलर देखा. मुझे ऐसा लगा कि वो 3 मिनट डिलीट कर दूं. मुझे मेरे 3 मिनट वापस दो."

इनके अलावा भी कई यूजर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर का जमकर मजाक उड़ाया. एक नजर डालिए बाकी के memes पर:-

आपको बता दें कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को पुनीत मल्होत्रा (Punit Malhotra) ने डायरेक्ट किया है. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. यह फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).