Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है. जहां ज्यादातर फिल्में पहले हफ्ते के बाद ही अपनी पकड़ खो देती हैं, वहीं 'स्त्री 2' का तीसरे हफ्ते का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 72.83 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है, जो हिंदी फिल्म'बाहुबली 2' के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन 69.75 करोड़ को भी पीछे छोड़ चुका है. ' स्त्री 2' नए रिकॉर्ड्स बना रही हैऔर इसकी कमाई वाकई ऐतिहासिक है. फिल्म के चौथे वीकेंड में भी दमदार कमाई की उम्मीद की जा रही है.
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन:
शुक्रवार: 9.25 करोड़
शनिवार: 17.40 करोड़
रविवार: 22.10 करोड़
सोमवार: 7.05 करोड़
मंगलवार: 5.65 करोड़
Tबुधवार: 5.68 करोड़
गुरुवार: 5.70 करोड़
View this post on Instagram
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने अब तक 526.43 करोड़ की कुल कमाई कर ली है. फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है.













QuickLY