फिल्म DDLJ पर काजोल का बयान, कहा- सिर्फ शाहरुख और आदित्य चोपड़ा नहीं हैं सफलता की वजह
अभिनेत्री काजोल का कहना है कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की सफलता का श्रेय न तो शाहरुख, न निर्देशक आदित्य चोपड़ा या न वह खुद ले सकती हैं.
मुंबई: अभिनेत्री काजोल का कहना है कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की सफलता का श्रेय न तो शाहरुख, न निर्देशक आदित्य चोपड़ा या न वह खुद ले सकती हैं. अपनी आगामी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रचार के दौरान गुरुवार को काजोल ने यह बात कही. यह पूछने पर कि क्या इस फिल्म का रीमेक संभव है. इस पर काजोल ने कहा, "मुझे लगता है कि इस फिल्म का रीमेक नहीं बनाया जा सकता."
उन्होंने कहा, "यहां तक की उस समय में हमें नहीं पता था कि हमारी यह फिल्म अच्छी है या बुरी. ईमानदारी से कहूं तो हमने सिर्फ इस फिल्म में काम किया और यह रिलीज हुई." उन्होंने कहा, "लेकिन इस फिल्म की सफलता इसलिए इतनी बड़ी थी क्योंकि लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया था और वे इसे दूसरे ही स्तर पर ले गए थे."
उन्होंने कहा, "हम ऐसे लोगों से भी मिले, जिन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद शादी की और यह फिल्म उनकी अगली पीढ़ी ने भी देखी. इसलिए शाहरुख, आदि या अमरीश (पुरी) या मैं हम में से किसी को भी इसका श्रेय नहीं जाता."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

