बॉलीवुड

Sridevi की कार्बन कॉपी हैं उनकी हमशक्ल Dipali Choudhary, Videos और Photos देखकर खा जाएंगे धोखा!

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को उनके फैंस बेहद मिस करते हैं अरु उन्हें याद करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपाली चौधरी नाम की एक महिला के फोटोज और वीडियो वायरल हुए जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.

Sridevi की कार्बन कॉपी हैं उनकी हमशक्ल Dipali Choudhary, Videos और Photos देखकर खा जाएंगे धोखा!
श्रीदेवी और दीपाली चौधरी (Photo Credits: Instagram)

Sridevi Look Alike Dipali Choudhary Viral: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को उनके फैंस बेहद मिस करते हैं अरु उन्हें याद करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपाली चौधरी नाम की एक महिला के फोटोज और वीडियो वायरल हुए जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. दीपाली लुक्स के मामले में काफी हद तक श्रीदेवी जैसी दिखती हैं जिसके चलते लोग भी उनके अंदाज को देखकर स्तब्ध रह गए.

देखते ही देखते ही हजारों लोगों ने इंस्टाग्राम पर दीपाली को फॉलो करना शुरू कर दिया और इसकी संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. दीपाली आस्कर इंस्टाग्राम रील्स बनाती हैं जिसमें वो श्रीदेवी की फिल्मों के सीन्स को उनके अंदाज में रिक्रिएट करती नजर आती हैं. श्रीदेवी वाले अपने अंदाज के चलते दीपाली इंटरनेट पर सनसनी बन गई हैं.

देखें उनके ये फोटोज और वीडियो: 

ये भी पढ़ें:Shah Rukh Khan के हमशक्ल Ibrahim Qadri का अंदाज देख दंग हुए इंटरनेट यूजर्स, किंग खान की हैं कार्बन कॉपी

गौरतलब है कि श्रीदेवी से पहले शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे कई मशहूर एक्टर्स के हमशक्ल इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरते नजर आए हैं. बात करें दीपाली तो एक्सप्रेशन्स और स्माइल के मामले में वो हुबहू श्रीदेवी के स्टाइल में नजर आएंगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).