SP Balasubrahmanyam Passes Away: मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन के साथ अधूरी गई कॉमेडियन कपिल शर्मा की ये ख्वाहिश
सुप्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर से न सिर्फ दक्षिण बल्कि बॉलीवुड समेत पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर पसर गई है. बीते कई दिनों से उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालाक्त काफी नाजुक बनी हुई थी. आ
SP Balasubrahmanyam Passes Away: सुप्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर से न सिर्फ दक्षिण बल्कि बॉलीवुड समेत पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर पसर गई है. बीते कई दिनों से उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी. आज दोपहर को उनके निधन की खबर आई जिसके बाद कई सारे बड़े से लेकर छोटे कलाकार और गणमान्य हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की.
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने भी आज ट्विटर पर उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तमन्ना थी कि वें एक बार उनसे जरूर मिलें लेकिन वो अब अधूरी रह गई है. कपिल ने ट्विटर पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आपसे मिलने की तमन्ना दिल में ही रह गयी आरआईपी एसपी बालासुब्रमण्यम ओम् शांति."
आपसे मिलने की तमन्ना दिल में ही रह गयी 🙏 #RIPSPBalaSubramanyam ओम् शांति 🙏 pic.twitter.com/jYYZD5epLM
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) September 25, 2020
कपिल के अलावा सलमान खान, रजनीकांत, लता मंगेशकर, एआर रहमान ने भी ट्वीट करके उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते वो आईसीयू में भर्ती थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

