Soorma Trailer : संदीप सिंह के किरादर में आपका दिल जीतने आ रहे हैं दिलजीत, देखें VIDEO
हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सूरमा' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे हैं. साथ ही तापसी पन्नू भी 'सूरमा' में अहम भूमिका में हैं
हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सूरमा' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे हैं. साथ ही तापसी पन्नू भी 'सूरमा' में अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में संदीप सिंह की जिंदगी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा. ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह संदीप को बचपन में हॉकी में जरा सी भी दिलचस्पी नहीं थी पर जब उनकी लाइफ में प्रीत (तापसी) की एंट्री होती है तब वह उनकी वजह से हॉकी खेलना शुरू करते हैं. सफलता हासिल करने के बाद एक हादसे में उन्हें गोली लग जाती है जिसकी वजह से वह व्हीलचेयर पर आ जाते हैं पर वह तब भी हार नहीं मानते और दोबारा हॉकी के मैदान पर हॉकी खेलते हुए नजर आते हैं.
'सूरमा' की टैगलाइन है, "चैंपियन मरा पर लेजेंड जिंदा हुआ." फिल्म का ट्रेलर देख आप काफी प्रभावित होंगे. 'सूरमा' में अंगद बेदी भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है और यह फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी. 'सूरमा' को सोनी पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. दिलजीत इससे पहले 'उड़ता पंजाब' और 'फिलौरी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.
https://t.co/xt3E4y0job #Soorma Trailer ..
Agar Acha Lagge Toh Plz Share 😊🙏
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) June 11, 2018
अगर संदीप सिंह की बात करें तो उन्हें 'कमबैक किंग' के नाम से जाना जाता है. वह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं. संदीप को उनकी ड्रैग की स्पीड के लिए भी जाना जाता है. लोग उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से भी बुलाते थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

