बॉलीवुड

नेकी कर प्यार कमा! Sonu Sood को राखी बांधकर महिला ने जताया सम्मान, एक्टर के घर के बाहर का Video हुआ Viral

सोनू सूद को न सिर्फ उनके फैंस बल्कि देशवासियों का भी भरपूर प्यार मिलता दिखाई दे रहा है. एक्टर के फैंस सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनपर अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं. सोनू के सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनके घर के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.

नेकी कर प्यार कमा! Sonu Sood को राखी बांधकर महिला ने जताया सम्मान, एक्टर के घर के बाहर का Video हुआ Viral
सोनू सूद के घर के बाहर जुटी फैंस की भीड़ (Photo Credits: Instagram)

सोनू सूद (Sonu Sood) को न सिर्फ उनके फैंस बल्कि देशवासियों का भी भरपूर प्यार मिलता दिखाई दे रहा है. एक्टर के फैंस सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनपर अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं. सोनू के सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनके घर के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. कोई उनसे मदद मांगने आता है तो कोई उन्हें धन्यवाद कहने.

सोनू सूद का एक वीडियो आज इंस्टाग्राम पर देखने को मिलता है जिसमें देखा गया कि उनके घर के बार लोगों की भीड़ जमी हुई जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. सोनू जैसे ही गेट पर आते हैं लोग उनसे मिलते हैं और इसी दौरान एक महिला उन्हें राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं. महिला ने सोनू को राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें: Sonu Sood की फोटो का दूध से अभिषेक कर फैंस ने जताया आभार, आंध्रा प्रदेश के चित्तूर जिले का Video हुआ Viral

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

लोगों का ये अटूट प्यार देखकर सोनी सूद भी काफी खुश नजर आए. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो देखने को मिला था जिसमें एक शख्स जमीन पर सिर झुकाकर उनके पैर पड़ता नजर आया. बताया गया कि सोनू सूद द्वारा मिली मदद के चलते उस शख्स की नौकरी लगी थी जिसके बाद उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वो व्यक्ति उनसे मिलने पहुंचा था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).