आनंद की हुई सोनम: मुंबई में पंजाबी रीति-रिवाज से हुई शादी, बॉलीवुड के बड़े सितारें थे मौजूद
आज आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सोनम के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज आनंद आहूजा की हो गई सोनम कपूर
मुंबई : सोनम कपूर और आनंद आहूजा आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. लम्बे समय से इन दोनों की शादी की चर्चा हो रही थी. लोगों ने बहुत पहले से अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि 7 या फिर 8 मई को सोनम की शादी होगी. कुछ दिन पहले दोनों परिवारों ने एक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की थी. बयान में कहा गया था कि,"कपूर और अहूजा परिवार सोनम और आनंद की शादी की घोषणा कर काफी खुश और गर्वित हैं. शादी आठ मई को मुंबई में होगी. हमारी जिंदगी के विशेष पलों का जश्न मनाने के लिए सभी के प्यार और आर्शीवाद के लिए धन्यवाद."
रविवार शाम से अनिल कपूर के घर पर शादी का जश्न शुरू हो गया था. जहां उस दिन हमने सोनम के हाथों में मेहंदी लगी हुई देखी थी वहीं सोमवार को सोनम के संगीत के कुछ वीडियो सामने आए थे. दोनों ही फंक्शन में परिवार के सभी सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारें भी इस जश्न का हिस्सा बने थे.
आज आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका सोनम के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज आनंद आहूजा की हो गई सोनम कपूर. मुंबई में इन दोनों की पंजाबी रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई. सोनम की शादी की बहुत सारी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. हमने देखा कि लगभग पूरा बॉलीवुड सोनम की शादी में शरीक हुआ. शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सोनम को मंडप तक जाते देखा जा सकता है. इस वीडियो में अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी दिख रहे हैं. शादी में सोनम और आनंद एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं.
हम इन दोनों के मंगलमय जीवन की कामना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2018 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

