अनिल कपूर के घर शुरू हुआ शादी का जश्न, मेहंदी में जमकर नाची सोनम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. रविवार शाम कपूर खानधान के यहां सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. 8 मई को ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और 6 मई को इस शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई. रविवार शाम कपूर खानदान के यहां सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया. सोनम कपूर के हाथों में आनंद आहूजा के नाम की मेहंदी लग गई. इस मौके पर रानी मुख़र्जी, करण जौहर,अर्जुन कपूर, मोहित मारवाह, रिया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर जैसे कई बड़े नाम शामिल हुए.
अपनी मेहंदी के फंक्शन में सोनम कपूर काफी खुश नजर आई. उन्हें कई फिल्मी गानों पर नाचते हए भी देखा गया. उनके साथ आनंद आहूजा भी डांस करते हुए नजर आए. इस शुभ अवसर पर इन दोनों ने गुलाबी रंग के कपड़े पहन रखे थे. आनंद आहूजा ने जहां गुलाबी रंग का कुर्ता पहन रखा था, वहीं सोनम गुलाबी रंग के लहंगे के साथ एक गोल्डन दुपट्टा डाले हुए नजर आई. इस खास मौके पर सोनम की कजिन बहनें जाह्नवी, खुशी,अंशुला और शनाया ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवाई.
आपको बता दें कि इन दोनों की शादी की चर्चा काफी समय से हो रही थी. कुछ दिन पहले कपूर और आहूजा परिवार ने साथ मिलकर इस खबर की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया था जिसमें कहा गया था कि," कपूर और अहूजा परिवार सोनम और आनंद की शादी की घोषणा कर काफी खुश और गर्वित हैं. शादी आठ मई को मुंबई में होगी. हमारी जिंदगी के विशेष पलों का जश्न मनाने के लिए सभी के प्यार और आर्शीवाद के लिए धन्यवाद."
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2018 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

