बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, न्‍यूयॉर्क में चल रहा है इलाज

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. सोनाली बेंद्रे ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, न्‍यूयॉर्क में चल रहा है इलाज
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Photo: Instagram)

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. सोनाली बेंद्रे ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं. उन्होंने लिखा कि, "जब आप सबसे कम उम्मीद कर रहे होते हैं, तब ही जिंदगी हमारे सामने एक बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर देती है. मुझे एक हाई ग्रेड कैंसर हुआ है, जिसकी उम्मीद मैंने बिल्कुल भी नहीं की थी. मेरे परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मुझे पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं." उन्होंने यह भी लिखा कि, "डॉक्टर की सलाह मानकर मैं इस बीमारी का ट्रीटमेंट न्यूयॉर्क में करवा रही हूं. हम पॉजिटिव हैं और इस मुश्किल का सामना करने की हिम्मत रखते हैं. मुझे पता है कि परिवार और दोस्तों का सपोर्ट मेरे साथ रहेगा."

बता दें कि जी टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में जज बनी सोनाली बेंद्रे ने अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया है. माना जा रहा है कि इसका कारण उनकी बीमारी है.

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. लेकिन सोनाली ने बतौर एक्ट्रेस गोविंदा के साथ साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'आग' से अपना डेब्यू किया था. उन्हें मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड भी मिला था. सोनाली को 'दिलजले', 'भाई', 'सरफरोश','जख्म', 'डुप्लिकेट' और 'हम हम साथ है' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है.

इससे पहले जब बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को कैंसर होने की खबर सामने आई थी, तब फैन्स हैरान रह गए थे. इरफान अपना इलाज लंदन में करवा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2018 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).