बॉलीवुड

Sonakshi Sinha on Pakistani Artists Ban: पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर बोलीं सोनाक्षी - 'क्या वो हमें वहां बुलाते हैं?'

फिल्म 'Sardaar Ji 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग के बाद इंडस्ट्री में एक बार फिर से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

Sonakshi Sinha on Pakistani Artists Ban: पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर बोलीं सोनाक्षी - 'क्या वो हमें वहां बुलाते हैं?'
Sonakshi Sinha (Photo Credits: Instagram)

Sonakshi Sinha on Pakistani Artists Ban: फिल्म 'Sardaar Ji 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग के बाद इंडस्ट्री में एक बार फिर से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इसी बहस के बीच अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “क्या वो हमें वहां (पाकिस्तान) काम करने देते हैं?” उनके इस बयान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक स्पष्ट और बोल्ड स्टैंड के रूप में देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि भारत में कई बार पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर विवाद उठ चुका है, खासकर जब दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति रही हो. सोनाक्षी का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब 'Sardaar Ji 3' को लेकर विरोध बढ़ रहा है. यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने इस मुद्दे पर राय दी हो, लेकिन सोनाक्षी का सवाल इस बहस को एक नया मोड़ दे सकता है. कई सोशल मीडिया यूज़र्स उनके इस स्टेटमेंट का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ आलोचना भी कर रहे हैं.

पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर बोलीं सोनाक्षी:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

अब देखना यह होगा कि इंडस्ट्री के अन्य कलाकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या यह बहस किसी ठोस नतीजे तक पहुंचती है या एक बार फिर समय के साथ शांत हो जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).