बॉलीवुड

सोहा अली खान ने सोशल मीडिया को बताया इनटोलरेबल, कहा- आज के वक्त में साफ बात बोल पाना मुश्किल

अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) का कहना है कि आज के समय में सीधी साफ बात बोलना बहुत मुश्किल है क्योंकि अब सहनशीलता नहीं है, विशेषकर सोशल मीडिया जगत में.

सोहा अली खान ने सोशल मीडिया को बताया इनटोलरेबल, कहा- आज के वक्त में साफ बात बोल पाना मुश्किल
सोहा अली खान (Photo Credit- Getty Image)

नई दिल्ली:  अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) का कहना है कि आज के समय में सीधी साफ बात बोलना बहुत मुश्किल है क्योंकि अब सहनशीलता नहीं है, विशेषकर सोशल मीडिया जगत में. सोहा ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि आज के वक्त में किसी के लिए भी साफ बोलना बहुत मुश्किल है. हम अभिव्यक्ति या भाषण का आजादी की बात तो करते हैं."

"लेकिन जो लोग बोलते हैं, हम उनके प्रति सहनशीलता नहीं दिखाते..खासकर सोशल मीडिया पर क्योंकि आप देख सकते हैं कि जब आप कुछ कहते हैं तो आप बहुत से लोगों के निशाने पर आ जाते हैं." 40 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि कई बार घृणा शब्दों के स्तर तक होती है लेकिन कभी-कभार यह बढ़कर क्रूरता में बदल जाती है.

यह भी पढ़ें: बेटी इनाया को लेकर भावुक हुईं सोहा अली खान, दिया ये बयान

उन्होंने कहा, "नफरत का प्रतिघात होता है. कभी-कभार यह शाब्दिक स्तर पर बना रहता है और कभी-कभार ये वास्तव में हिंसा में तब्दील हो जाता है, जिसके कारण लोगों को अपनी नौकरियां खोनी पड़ती है और परिणाम भुगतने पड़ते हैं. यह चिंता की बात है कि किसी को साफ बोलने से पहले दो बार सोचना पड़ता है, जो कि दुखद है."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).