बॉलीवुड

स्लमडॉग मिलियनेयर एक्ट्रेस Freeda Pinto बनने वाली हैं मां, बॉयफ्रेंड Cory Tran संग शेयर की बेबी बंप की Photo

फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से पॉपुलैरिटी पानेवाली एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो गर्भवती हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए अपनी बेबी बंप की फोटोज शेयर की है. फोटोज में वो अपने बॉयफ्रेंड कोरी ट्रैन संग पोज करती हुई नजर आईं.

स्लमडॉग मिलियनेयर एक्ट्रेस Freeda Pinto बनने वाली हैं मां, बॉयफ्रेंड Cory Tran संग शेयर की बेबी बंप की Photo
फ्रीडा पिंटो (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' (Slumdog Millionaire) से पॉपुलैरिटी पानेवाली एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freeda Pinto) गर्भवती हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. एक्ट्रेस ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए अपनी बेबी बंप की फोटोज शेयर की है. फोटोज में वो अपने बॉयफ्रेंड कोरी ट्रैन (Cory Tran) संग पोज करती हुई नजर आईं.

फ्रीडा ने 2019 में कोरी के जन्मदिन के मौके पर घोषणा करते हुए बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है. कोरी पेशे से एक फोटोग्राफर हैं और वो 2017 से अभिनेत्री को डेट कर रहे थे. फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई अपने बेबी बंप के साथ पोज करती नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बेबी ट्रैन, जल्द आ रहा है." उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस और फॉलोअर्स अपना भरपूर प्यार बरसाते नजर आए. कई सारे सेलिब्रिटीज और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके पोस्ट को पढ़ने के बाद उन्हें बधाई दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto)

आपको बता दें कि फ्रीडा फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'इम्मर्टल्स एंड राइज ऑफ द प्लैनेट्स ऑफ ऐप्स' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. वो जल्द ही ब्रिटिश लिमिटेड सीरीज में ब्रिटेन की वर्ल्ड वॉर 2 जासूस नूर इनायत खान का किरदार निभाती नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).