चंडीगढ़: अपवित्रीकरण मामले में SIT ने अक्षय कुमार को चंडीगढ़ में पेश होने का ऑप्शन दिया

पंजाब में 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ पर पुलिस गोलीबारी की जांच कर रहे......

अक्षय कुमार (Photo Credits : Instagram)

चंडीगढ़:  पंजाब में 2015 में गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भीड़ पर पुलिस गोलीबारी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को बुधवार को अमृतसर की बजाय चंडीगढ़ में पेश होने का विकल्प दिया है. पंजाब पुलिस SIT ने इससे पूर्व अक्षय को 21 नवम्बर को अमृतसर सर्किट हाउस में बुलाया था. SIT के सदस्य और पुलिस महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया,‘‘हमने उन्हें (अक्षय कुमार) यहां (चंडीगढ़) में पेश होने की छूट दी है.’’

बेअदबी की घटनाओं पर न्यायमूर्ति रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय का नाम आया था.

अक्षय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच किसी तरह की कोई बैठक कराने से पहले ही इनकार कर चुके है. अभिनेता ने इस बात से भी इनकार किया है कि वह डेरा प्रमुख से कभी मिले थे. गुरमीत इस समय बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.

यह भी पढ़ें:  अक्षय कुमार ने किया खुलासा, कहा- मैं पैसा कमाने फिल्मों में आया था

SIT ने अक्षय के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को भी बुलाया था. एसआईटी प्रकाश सिंह बादल और उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ में पहले ही पूछताछ कर चुकी है. सुखबीर ने सोमवार को SIT सदस्यों को बताया था कि वह पंजाब के बाहर कभी भी अक्षय से नहीं मिले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट