सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर 'मरजावां' 22 नवंबर को होगी रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की आगामी फिल्म 'मरजावां' अब दो अक्टूबर की जगह 22 नवंबर को रिलीज होगी. दर्शकों को इस फिल्म में 'एक विलेन' की जोड़ी को दोबारा लड़ते हुए देखने का मौका मिलेगा. यह फिल्म भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित है. फिल्म में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत भी है.
मुंबई : सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की आगामी फिल्म 'मरजावां' अब दो अक्टूबर की जगह 22 नवंबर को रिलीज होगी. रिलीज की तारीख ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ की फिल्म 'वार' से क्लैश की वजह से आगे बढ़ाई गई है. इसके साथ ही दर्शकों को इस फिल्म में 'एक विलेन' की जोड़ी को दोबारा लड़ते हुए देखने का मौका मिलेगा.
फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी ने कहा, "'मरजावां' एक शक्तिशाली एक्शन, प्रेम कहानी है जिसमें प्रमुख तौर पर सिद्धार्थ और रितेश के बीच की लड़ाई को हाईलाईट किया है. रितेश एक बौने खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और उनके वीएफएक्स से उम्मीद है कि उसे लोग पसंद करेंगे. यह एक्शन, रोमांस, डायलॉग और मसाला से भरी फिल्म है."
Ek Raavan Dus Sar,
Ek Vishnu DUS Ka ASAR......#Marjaavaan releasing on 22 Nov '19
@S1dharthM @tarasutaria__ @Rakulpreet @zmilap @TSeries @Emmayentertain
_@ItsBhushanKumar #KrishanKumar @monishaadvani @madhubhojwani @nikkhiladvani @iamDivyaKhosla_ pic.twitter.com/nDWjaw26G5
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) August 23, 2019
यह भी पढ़ें : मरने-मारने को तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख, फिल्म मरजावां का फर्स्ट लुक आया सामने
Main maaroonga MARR Jaayega! Dubaara janam lene se DARR Jaayega! MASS MASALA MILAP #MARJAAVAAN 22nd November @riteishd @tarasutaria__ @Rakulpreet @zmilap @ItsBhushanKumar #KrishanKumar @monishaadvani @madhubhojwani @nikkhiladvani @iamDivyaKhosla @TSeries @EmmayEntertain pic.twitter.com/khWoIq0IzG
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) August 23, 2019
यह फिल्म भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज) और मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित है. फिल्म में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

