बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की फिल्म में काम दिलाने के नाम पर ठगी, पीड़ित ने की आत्महत्या- पुलिस ने दर्ज किया FIR

कर्ज के बोझ के चलते सुरेन्द्र पूरी तरह से परेशान हो गया. कर्ज से बचने के लिए उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कुछ बचा नहीं था

अमिताभ बच्चन की फिल्म में काम दिलाने के नाम पर ठगी, पीड़ित ने की आत्महत्या- पुलिस ने दर्ज किया FIR
अमिताभ बच्चन (फ़ाइल फोटो )

श्रीगंगानगर: बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है.  ठगी का शिकार बने युवक का नाम सुरेन्द्र कुमार है जो राजस्थान का रहने वाला है. फिल्मों में काम पाने की चाहत में सुरेन्द का मुंबई में अक्सर आना जाना रहता था. एक दिन इसकी मुलाकात मुंबई में रहने वाले एसबी लाल से हुई. जिसने सुरेन्द्र को फिल्म में काम दिलाने को लेकर अपने दोस्त विनीत ओम शिवपुरी,राकेश झाला रामसिंह, कुणाल माथुर से मिलवाया.

फिर क्या सुरेन्द्र कुमार को उन्होंने अपना बकरा बनाकर पैसा ऐंठना शुरू कर दिया. पहले तो लोगों ने पीड़ित को यह झांसा देकर पैसा ऐंठना कि फिल्मों में काम दिलाने के लिए डायरेक्टर को पैसे देने पड़ते है. जिसके लिए पैसा लगता है. पैसा लेने के बाद भी जन इन लोगों ने उसे काम नहीं दिलवा पाए तो इन लोगो ने सुरेन्द्र को यह बताया की वे लोगो बिग बी अमिताभ बच्चन पर वे फिल्म बना रहे है उसके लिए पैसा तुम लगाओ उस फिल्म में तुम्हे रोल मिल जाएगा.

फिल्म के नाम पर ये सभी लोगो उससे पैसा ऐंठते रहे. जब इन लोगों ने उसे पूरी तरह से कंगाल कर दिए तो फिर उससे बात करना बंद कर दी . कर्ज के बोझ के चलते सुरेन्द्र पूरी तरह से परेशान हो गया. कर्ज से बचने के लिए उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कुछ बचा नहीं था.

27 अप्रैल को वह परेशान होकर सुरेन्द्र कुमार ने  ख़ुदकुशी कर लिया है. सुरेन्द्र कुमार के खुदकुशी के बाद परिवार वालों ने राजस्थान के जवाहर नगर थाना में मामला दर्ज करवाया. वहीं आरोपियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है .

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2018 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).