बॉलीवुड

स्त्री के साथ श्रद्धा कपूर ने तीसरी बार 100 करोड़ क्लब में किया प्रवेश

श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ अभिनेत्री सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की ओर अपने कदम बढ़ा रही है

स्त्री के साथ श्रद्धा कपूर ने तीसरी बार 100 करोड़ क्लब में किया प्रवेश
'स्त्री' फिल्म पोस्टर में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (Photo Credits: Twitter)

श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ अभिनेत्री सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की ओर अपने कदम बढ़ा रही है. श्रद्धा कपूर स्त्री के साथ एक बार फिर 100 करोड़ क्लब का स्वाद चखने में कामयाब रही हैं और यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. 'एक विलेन' और 'एबीसीडी 2' के बाद सेंचुरी पार करने वाली "स्त्री" श्रद्धा की तीसरी फिल्म बन गई है.

श्रद्धा कपूर फिलहाल फिल्म की असाधारण सफलता और 'स्त्री' के रूप में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन को दर्शकों से मिल रहे प्यार से अभिभूत महसूस कर रही हैं.

श्रद्धा कपूर के शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शको का दिल जीत लिया है और स्त्री की रूप में श्रद्धा ने दर्शकों के जहन में एक छाप छोड़ दी है.

पहली बार रोचक शैली में अपने हाथ आजमा रही श्रद्धा कपूर एक अंडरडॉग फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीतने में सफ़ल रही हैं जिसकी गवाही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बयां कर रहा है.

श्रद्धा कपूर अपने अद्वितीय किरदार और स्त्री के उपयुक्त चित्रण के लिए प्रशंसा का पात्र बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2018 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).