शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान की बैक फ्लिप देखकर इम्प्रेस हुए टाइगर श्रॉफ, कहा- लॉकडाउन के बाद साथ करूंगा ट्रेनिंग
इंटरनेट पर वियान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो बैकफ्लिप करते हुए दिखाई दे रहा है. वियान का स्टंट देखने के बाद तमाम लोग उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. जिसमें एक हैं टाइगर श्रॉफ भी.
लॉकडाउन के बीच शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. वो आए दिन अपने वीडियो से लोगों को एंटरटेन करने के साथ फिट रहने के टिप्स भी देती रहती हैं. शिल्पा की तरह अब उनके बेटे वियान (Viaan) ने भी कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद आम लोगों के साथ सेलेब्स भी इम्प्रेस हो गए हैं. दरअसल इंटरनेट पर वियान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो बैकफ्लिप करते हुए दिखाई दे रहा है. वियान का स्टंट देखने के बाद तमाम लोग उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. जिसमें एक हैं टाइगर श्रॉफ भी.
बॉलीवुड के नए एक्शन स्टार बनकर उभरे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने स्टंट से सभी को हैरान कर देते हैं. लेकिन जब उन्होंने विवान का स्टंट तो खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए. टाइगर ने लिखा कि मुझे लगता है लॉकडाउन के बाद मुझे मेरे छोटे भाई के साथ ट्रेनिंग करने की जरूरत है. जिसके जवाब में शिल्पा ने लिखा कि वो तुम जैसे बेस्ट इंसान से ही सीख रहा है.
आपको बता दे कि वियान के इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि अनिल कपूर ने विवान के स्टंट को देखने के बाद हैरानगी जाहिर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

