Shilpa Shetty-Raj Kundra Cheating Case: मुश्किल में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा! कारोबारी से ₹60 करोड़ की ठगी के मामले में EOW में FIR दर्ज

(Photo Credits Instagram)

Shilpa Shetty-Raj Kundra Cheating Case:  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मुंबई के एक कारोबारी से ₹60.4 करोड़ की ठगी के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है.  यह भी पढ़े:Raj Kundra Case: पोर्नोग्राफी मामले को लेकर ED का खुलासा, ‘राज कुंद्रा दर्ज करा चुके हैं बयान

कारोबारी के आरोप

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के व्यवसायी दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उन्हें धोखा दिया. कोठारी का कहना है कि उनकी मुलाकात शिल्पा और राज कुंद्रा से राजेश आर्य नामक व्यक्ति के ज़रिए हुई थी. उस समय यह दोनों Best Deal TV Pvt. Ltd. नामक कंपनी के डायरेक्टर थे और कंपनी में इनकी कुल 87.6% हिस्सेदारी थी.

लोन को निवेश में बदलने का झांसा

कोठारी ने शिकायत में बताया गया है कि शुरुआत में शिल्पा और राज ने उससे से ₹75 करोड़ का लोन 12% सालाना ब्याज पर मांगा. लेकिन बाद में उन्होंने इसे निवेश (investment) के रूप में लेने का सुझाव दिया, यह कहकर कि इससे टैक्स में बचत होगी.

पीड़ित का दावा

कोठारी का आरोप है कि उन्हें मासिक रिटर्न और मूलधन (principal amount) की वापसी का आश्वासन दिया गया था. लेकिन निवेश के बाद न तो कोई रिटर्न मिला और न ही मूलधन लौटाया गया.

क्या है Best Deal TV?

Best Deal TV Pvt. Ltd. एक होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफ़ॉर्म था, जिसकी शुरुआत राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने की थी। यह कंपनी अब बंद हो चुकी है.

EOW की जांच जारी

फिलहाल मुंबई की  आर्थिक अपराध शाखा ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.जल्द ही EOW की टीम शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पूछताछ के लिए उन्हें समन भेज सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना