सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलने पटना पहुंचे शेखर सुमन
प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन ने सोमवार को पटना में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की. शेखर सुमन ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी.
प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने सोमवार को पटना में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की. शेखर सुमन ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी.
उन्होंने कहा, "सुशांत के पिताजी से मिला.उनके दुख को साझा किया. हम कुछ देर के लिए बिना कुछ बोले एकसाथ बैठे. वह अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं. मैं महसूस करता हूं कि दुख व्यक्त करने का बेहतरीन तरीका साइलेंस है." यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए भूमि पेडनेकर 550 गरीब परिवारों को खिलाएंगी खाना
Met Sushant's father..shared his grief.we sat together for a few minutes without exchanging a word..He is still in a state of deep shock..I feel the best way to express grief is thru silence.#justiceforSushantforum #CBIEnquiryForSushant . pic.twitter.com/we0VL9w7PM
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) June 29, 2020
अभिनेता ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "हम मामले को ऐसे ही जाने नहीं देंगे. हैशटैग जस्टिसफॉरसुशांतफॉरम, हैशटैग सीबीआईइंक्वयारी फॉर सुशांत." रविवार को शेखर सुमन ने कहा था कि वह पटना में सुशांत के परिजनों और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

