बॉलीवुड

Shehnaaz Gill Hot Video: शहनाज गिल वजन घटाने के बाद डॉल की तरह करती दिखी डांस, देखें हॉटनेस से भरा ये वीडियो

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इस शो से बाहर आने के बाद अपने फैंस से लेकर मीडिया में काफी छाई रहती हैं. एक्ट्रेस ने शो में खुदको पंजाब की कैटरीना कैफ बताया था और अब वो अपनी पर्सनालिटी पर भी काफी काम करती हुई नजर आ रही हैं.

Shehnaaz Gill Hot Video: शहनाज गिल वजन घटाने के बाद डॉल की तरह करती दिखी डांस, देखें हॉटनेस से भरा ये वीडियो
शहनाज गिल (Photo Credits: Instagram)

Shehnaaz Gill Hot Video: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इस शो से बाहर आने के बाद अपने फैंस से लेकर मीडिया में काफी छाई रहती हैं. एक्ट्रेस ने शो में खुदको पंजाब की कैटरीना कैफ बताया था और अब वो अपनी पर्सनालिटी पर भी काफी काम करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना एक हॉट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपने बेहद गजब के अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

शहनाज गिल ने अपना वजन काफी हद तक घटा लिया है और उनका फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. एक्ट्रेस द्वारा आज इंस्टाग्राम पोस्ट किया वीडियो में वो वो काफी स्लिम और ट्रिम नजर आईं. ब्लैक टॉप और फ्रॉक स्टाइल बॉटम में वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill Hot Pics: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने कराई नई हेयरकट, Photos में दिखी कमाल की खूबसूरती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज यहां किसी डॉल से कम नहीं लग रही हैं और उनका अंदाज भी फैंस का मन भा रहा है. सोशल मीडिया पर इनके इस वीडियो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. लोगों के बीच अपने इस नए अवतार से वो काफी चर्चा में आ गई हैं. बता दें कि शहनाज जल्द ही दिलजीत दोसांझ और सोनम बजवा के साथ फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).