Shehnaaz Gill के फेमस डायलॉग 'तोड्डा कुत्ता टॉमी' पर यशराज मुखाटे ने बनाया गाना, Video देखकर पंजाबी एक्ट्रेस भी हुईं हैरान
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गई हैं. इस बार वजह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ उनका लिंकअप नहीं बल्कि एक डायलॉग है जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
- Read in
- English
Shehnaaz Gill's 'Tuada Kutta Tommy' Dialogue Funny Musical Video: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बन गई हैं. इस बार वजह सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ उनका लिंकअप नहीं बल्कि एक डायलॉग है जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. म्यूजिशियन यशराज मुखाटे (Yashraj Mukhate) जिन्होंने कुछ ही समय पहले 'रसोड़े में कौन था' वाले पॉपुलर डायलॉग को म्यूजिकल टच देकर सुर्खियां बटोरी थी, उन्होंने अब शहनाज के एक डायलॉग पर अपने संगीत का तड़का लगाया है.
यशराज ने शहनाज के डायलॉग 'तोड्डा कुत्ता टॉमी और साड्डा कुत्ता कुत्ता' पर म्यूजिकल वीडियो बनाया है जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे और इसमें मजे की बता ये भी है कि यहां शाहरुख खान ड्रम बजाते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
यशराज ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शहनाज को भी टैग किया और लिखा, "टॉमी, दुख, दर्द, आंसू, फीलिंग्स. शहनाज गिल तो पंजाबी किसी भी भाषा में बोल सकती है. जो भी वो कहती है उसमें भांगड़ा होता है. मैं इसे कैसे मिस कर सकता था."
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज ने लिल्हा, "बूर्राह." इसी के साथ सुकृति कक्कड़, शिवम महादेवन समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने भी इसपर कमेंट करते हुए मजेदार प्रतिक्रिया दी है. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और इसे इंस्टाग्राम पर अब तक 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

