Sharbari Dutta Dies at 63: मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का हुआ निधन, कोलकाता स्थित घर में ली अंतिम सांस

मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का दिल दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. 63 वर्षीय शरबरी ने कोलकाता स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वो अपने घर पर अकेली रहती हैं और उनकी बॉडी घर के बाथरूम में पाई गई.

फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता (Photo Credits: Facebook)

Sharbari Dutta Dies at 63: मशहूर फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का दिल दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. 63 वर्षीय शरबरी ने कोलकाता (Kolkata) स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वो अपने घर पर अकेली रहती हैं और उनकी बॉडी घर के बाथरूम में पाई गई. गुरुवार की शाम को कोलकाता के ब्रॉड स्ट्रीट स्थित उनके घर पर उनकी बॉडी मिली जिसके बाद उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर्स ने जांच में पाया कि शरबरी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उनका निधन हुआ. प्रख्यात बंगाली कवी अजित दत्ता की बेटी शरबरी ने कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बतौर फैशन डिजाइनर अपना नाम कमाया.

ये भी पढ़ें: Film Actor Ajit Das dies: ओडिया फिल्म अभिनेता अजीत दास का भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में निधन

उन्होंने मेन्स एथनिक वियर से जुड़े कई लाजवाब कॉस्ट्यूम तैयार किये हैं. अपने कॉस्ट्यूम्स में एन्थ्निक स्टाइल, शानदार कलर और बेहतरीन कपड़ों के चलते उन्होंने अपने नाम को एक ब्रैंड के रूप में तब्दील कर दिया.

बाद में उन्होंने कोलकाता में 'शून्य' नाम से अपने स्टोर्स भी शुरू किया जिसके बाद महिलाओं के कपड़ों पर भी उन्होंने काम करना शुरू किया. फैशन शो इवेंट्स में वो एक जाना माना नाम बनने लगी. आज उनके निधन की खबर से शोबिज जगत में शोक की लहर पसर गई है.

Share Now

\