शमिता शेट्टी को जीजा राज कुंद्रा संग पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करके आया मजा, एक्ट्रेस ने कही यह बात
शमिता शेट्टी ने कहा है कि जीजा राज कुंद्रा के साथ म्यूजिक वीडियो में काम करने में उन्हें मजा आया. वह हैरान करने वाली खूबियों से लबरेज हैं. शमिता जल्द ही पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन कुंद्रा ने किया है.
मुंबई : अभिनेत्री शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने कहा है कि जीजा राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ म्यूजिक वीडियो में काम करने में उन्हें मजा आया. वह हैरान करने वाली खूबियों से लबरेज हैं. शमिता जल्द ही पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन कुंद्रा ने किया है.
शमिता ने कहा, "यह एक मजेदार, पेपी पंजाबी गाना है और यह मुझे वह मौका देता है, जो मैं करना पसंद करती हूं..डांस. हमने दिन के दौरान मुंबई की गर्मी में यह गाना शूट किया. लेकिन इससे ज्यादा परेशानी नहीं हुई, क्योंकि मैंने टीम के साथ बहुत मस्ती की."
यह भी पढ़ें : राज कुंद्रा से पहले एक लड़के के प्यार में दीवानी थी शिल्पा शेट्टी, जब यह सच सामने आया तो टूट गया दिल
उन्होंने आगे कहा, "मुझे जीजू के साथ काम करने में बहुत मजा आया. वह उन सब उत्साहित लोगों में से एक हैं, जिन्हें मैं जानती हूं और वह हैरान करने वाली खूबियों से भरे हुए हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

