BREAKING: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.

Photo- ANI

Shahrukh Khan Received Death Threats: बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. समाचर एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, ये धमकी छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाले फैजान नामक शख्स द्वारा दी गई है. मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना हो चुकी है.

पिछले साल ‘पठान’ और ‘जवान’ की बंपर सफलता के बाद शाहरुख ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं. अक्टूबर 2023 में शाहरुख को Y+ सुरक्षा प्रदान की गई थी.

ये भी पढें: BREAKING: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की फिरौती की मांग, अलर्ट पर मुंबई पुलिस

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

शाहरुख ने इस साल अपने जन्मदिन पर भी घर ‘मन्नत’ के बाहर प्रशंसकों से मिलने से परहेज किया, जिसकी वजह उनकी सुरक्षा को माना जा रहा है. हालांकि, शाहरुख अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जिन्हें धमकियां मिल रही हैं. उनके दोस्त और बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार सलमान खान भी पिछले कुछ महीनों से धमकियों का सामना कर रहे हैं. सलमान को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं. हाल ही में उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके चलते सलमान को भी Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड